पहली कैबिनेट बैठक में लिए गये कई अहम् निर्णय

पहली कैबिनेट बैठक में लिए गये कई अहम् निर्णय

कैलाश जोशी (अकेला )
पहली कैबिनेट बैठक लिए गये कई अहम् निर्णय

देहरादून – प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात को मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगाई है। सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा राज्य के हित व विकास को लेकर छह संकल्प प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी गई। शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में बेरोजगार, नौजवानों के हित में रोजगार व स्वरोजगार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इसके साथ ही राज्य के विकास और आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।