युवाओं ने लिया मजबूत भू कानून बनाने का संकल्प ।

युवाओं ने लिया मजबूत भू कानून बनाने का संकल्प ।

देहरादून : शहीद स्मारक कचहरी परिसर में आयोजित एक बैठक में युवाओं ने सशक्त भू कानून बनाने का संकल्प लिया । कुछ दिनों से सोशल मीडिया में भू कानून को लेकर काफी चर्चा हो रही है । लूशुन टोडरिया ने कहा कि सोशल मीडिया के साथ साथ अब मजबूत भू कानून के लिए युवाओं को सड़कों पर भी सरकार पर दवाब बनाना होगा वरना यह राज्य बाहरी माफियाओ के हाथ बिक जाएगा । चकबन्दी आन्दोलनकरी कपिल डोभाल ने कहा है की राज्य का दुर्भाग्य है कि उत्तराखंड बनने के 20 वर्ष बाद भी एक सशक्त भू कानून अभी तक हमें नही मिल पाया है । बैठक में गणेश धामी,नितिन जोशी,ह्रदयेश शाही,गौरव बिष्ट,शिवम पंत,रजत कपड़ाल आदि मौजूद रहे ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।