पहाड़ का तराई-भाबर से छह घंटे कटा रहा संपर्क

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन बारिश से आफत बढ़ने लगी है। जनजीवन ठहर गया है। सल्ट ब्लॉक क्षेत्र में जनपद को तराई भाबर से जोड़ने वाले मानिला-रामनगर मुख्य सड़क डोटियाल व झिमार के बीच ध्वस्त हो गई। इससे करीब छह घंटे तक पहाड़ व मैदान का संपर्क कटा रहा। यात्री वाहनों समेत तमाम छोटी बड़ी गाडि़यां जहां तहां फंसी रहीं। लोडर मशीन से पहाड़ी काट कर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया, तब जाकर जोखिम के बीच यातायात चालू कराया जा सका। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना (नैनीताल) के पास डेंजर जोन भौरियाबैंड में अतिसंवेदनशील पहाड़ी से बोल्डर व मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ घंटे से ठप है। बारिश से जिले में चार आंतरिक सड़कें क्षतिग्रस्त होने व मलबा आने से बंद हो गई हैं। वहीं कोसी व अन्य सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।
पहाड़ में दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला बरकरार रहा। अतिवृष्टि से मानिला मौलेखाल रामनगर मुख्य सड़क डोटियाल से कुछ दूर पूनाकोट बस स्टैंड के पास भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क ध्वस्त होने से रामनगर व दिल्ली से आ जा रहे वाहन फंस गए। लोनिवि के अधिकारियों को सूचना दी गई। मगर कोई नहीं पहुंचा तो झिमार स्थित पीएमजीएसवाइ कार्यालय से लोडर मशीन रवाना की गई। इस दरमियान यात्रियों की खासी फजीहत हुई। रोजाना चैखुटिया अवशीतक केंद्र दूध पहुंचाने वाला दुग्ध वाहन भी घंटों फंसा रहा। मशक्कत के बाद दोपहर लगभग दो बजे लोडर मशीन से पहाड़ी काट वैकल्पिक रोड तैयार की गई। तब जाकर आवाजाही शुरू हो सकी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज, विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका क्षेत्रीय विधायक का पुतला

Next post

गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष। प्रीतम नेता प्रतिपक्ष औऱ हरीश रॉवत के हाथ आई चुनाव की कमान