सीएम धामी ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून। सावन के दुसरे सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास स्थित मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक कर परिवार सहित उत्तराखंड की समस्त जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने गौ माता का आशीर्वाद भी लिया।
इस बार श्रावण मास की शुरुआत 25 जुलाई 2021 से हुई है। 26 जुलाई को पहला सोमवार था और दूसरा सोमवार आज है। वहीं, आज कृष्ण पक्ष की नवमी का भी योग है। लिहाजा, भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा अत्यंत फलदायी रहेगी. ऐसे में सीएम धामी ने भी मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर सीएम ने अपने परिवार और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, सीएम धामी ने पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गौमाता को रोटी खिलाकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।