सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ कर दिया है। योजना के तहत पहले चरण में लाभार्थी बच्चों को प्रत्येक माह मिलेंगे 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस पैसे से सभी लाभार्थी बच्चों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं की प्रदान की जाएंगी।
बता दें, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना उत्तराखंड सरकार की महत्वकांशी योजना है। इस योजना के तहत कोविड-19 या अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु से प्रभावित बच्चों के कल्याण के लिए है। इस योजना के अंतर्गत सभी प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारों की रक्षा के लिए समस्त जिलाधिकारियों संरक्षक अधिकारी नामित किया गया है। इस योजना का प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ शुभारंभ किया गया है। कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता-पिता या संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारों एवम विधिक अधिकारों के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना लागू की गयी है। प्रदेश में माता-पिता दोनों की मृत्यु होने से अनाथ बच्चों की संख्या 151 है। इसके साथ ही माता-पिता में से किसी एक सदस्य की मृत्यु से प्रभावित बच्चों की संख्या 2196 है। कोविड से माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों की संख्या 68 हैं. जिसमें 29 बालक और 39 बालिकाएं शामिल हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।