डबल मर्डर का आरोपी दुर्दांत बदमाश टमाटर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को सफलता हाथ लगी है। टीम ने बीस हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा है। मर्डर, डकैती के मामलों में वांछित चल रहा ये बदमाश मुरादाबाद से स्पेशल टास्क फोर्स के हत्थे चढ़ा है।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून और हरिद्वार में गिरोह के साथ संगीन वारदात कर आतंक मचाने वाले डकैत मुंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर को स्पेशल टास्क फोर्स ने मुरादाबाद के ग्राम रतनपुरा, थाना पाकवाड़ा से गिरफ्तार किया। बदमाश के खिलाफ देहरादून के ऋषिकेश से हत्या में दस हजार और हरिद्वार के थाना कलियर से डकैती में दस हजार का इनाम था। पुलिस को बदमाश की पिछले दस साल से तलाश थी। मुंगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद में हत्या के प्रयास, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।