दो डोज लगा चुके विधायकों को मिलेगी कोरोना जांच रिपोर्ट में छूट

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके विधायकों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट से छूट दी जा सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों बातचीत में कहा कि विधानसभा इस बारे में विचार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग से विमर्श कर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले विधानसभा में सत्र की व्यवस्थाओं के सिलसिले में मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियो के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सत्र के लिए अभी विधायकों ने 762 प्रश्न लगाए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।