73वां जन्मदिन पर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

ऋषिकेश। प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने परिवार सहित नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का गुरुवार को 73वां जन्मदिन था। जन्मदिन के पश्चात वह शुक्रवार को पत्नी उषा नेगी की व अन्य परिवारजनों के साथ नीलकंठ महादेव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर को पुजारी शिवानंद गिरि ने उन्हें मंदिर में जलाभिषेक करवाया। मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना के पश्चात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने मंदिर के प्रबंधक महंत सुभाष पुरी से भेंट की। इस अवसर पर महंत सुभाष पुरी ने नरेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें लोक संस्कृति के कार्यों के लिए उत्तरीय ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।