आतंक, बाइक सवार युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

देहरादून। जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को गोली मारी दी. युवक के गोली लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इसी बीच मौके देखकर बाइक बदमशा फरार हो गए है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास की है। डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के कश्यप मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने अचानक बुलेट सवार पंकज को गोली मार दी है। मौके पर मौजूद लोग इससे पहले कुछ समझ पाते बदमाश वहां से फरार हो गए हैं।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंकज को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की है। वहीं पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।