उत्तराखंड: मछली पकड़ने गए युवक को निगल गया मगरमच्छ, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ निगल गया। ठीक उसी वक्त वहां से गुजर रही महिलाओं ने युवक की चीख पुकार सुनी। महिलाएँ मौके पर पहुंची तो उस वक्त पानी में कुछ हरकत हो रही थी। इसके बाद पानी शांत हो गया। महिलाओं ने इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। जिस पर ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक कौन था इसका अभी पता नहीं चल सका है। वन विभाग अपने स्तर से छानबीन कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर गांव के पास कटना नाला की है। दरअसल डौली रेंज में घास काटने जा रही गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती महिलाओं ने कटना नाले में कांटा डालकर एक युवक को मछली पकड़ते देखा था। कपड़े और चेहरे मोहरे से वह बंगाली समुदाय का लग रहा था। महिलाएं उससे कुछ आगे निकली ही थीं कि पीछे से किसी के चीखने की आवाज सुनकर उन्होंने पलट कर देखा तो वह व्यक्ति नाले के किनारे से गायब था। महिलाएं भाग कर नाले के किनारे पहुंची तो उस वक्त पानी में तेज हलचल हो रही थी, जो धीरे धीरे शांत हो गई। जिसके बाद महिलाओं ने ग्राम प्रधान तीलियापुर निमिषा डसीला को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घटना से पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।