देहरादून: नौकरी के लिए दबाव बना रही थी युवती, जौलीग्रांट हॉस्पिटल के कर्मचारी ने हत्या कर दी

देहरादून का रानीपोखरी क्षेत्र। यहां 22 अगस्त को जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जौलीग्रांट अस्पताल के एक कर्मचारी को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूली, साथ ही युवती को खौफनाक मौत देने की वजह भी बताई। मरने वाली युवती टिहरी के कुंडी पट्टी के केमर गांव की रहने वाली थी। 3 सितंबर को उसके पिता ने डोईवाला कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि 8 अगस्त को उनकी बेटी घर से जौलीग्रांट अस्पताल में नौकरी लगने की बात कहकर देहरादून के लिए निकली थी। 14 अगस्त तक उनकी बेटी से बात हुई, इसके बाद से उसका फोन बंद है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। इस बीच पता चला कि 22 अगस्त को पुलिस ने रानीपोखरी के धारकोट रोड से कुछ दूरी पर जंगल में एक युवती का शव बरामद किया था। पुलिस ने शव के साथ मिली चप्पल, पाजेब और अन्य सामान दिखाया तो पीड़ित ने मृतक की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें पता चला कि उसकी गौतम पंवार, निवासी चक चौबेवाला रानीपोखरी से लगातार बात हो रही थी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।