गढ़वाल: आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुआ सालाना गांव का सपूत, फरवरी में था रिटायरमेंट

फरवरी में रिटायर होने से पहले ही आ गई मृत्यु की खबर, आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए पौड़ी गढ़वाल के सूबेदार राम सिंह, घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड वीरों की भूमि है। इसी भूमि से कई वीर सपूत पैदा हुए हैं जो देश के लिए प्राण गंवाने से हिचकिचाते नहीं हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए यहां के वीर अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। कल ही उत्तराखंड से एक बुरी खबर सामने आई थी। 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूबेदार राम सिंह आने वाली फरवरी को रिटायर हो रहे थे और 30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने से पहले ही वे आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के सालाना गांव के रहने वाले सूबेदार राम सिंह के परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। आखिर किसी ने सपने में भी इस अनहोनी के बारे में नहीं सोचा था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।