अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के विनोद चौधरी सहित 500 लोग कांग्रेस में शामिल

अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के विनोद चौधरी सहित 500 लोग कांग्रेस में शामिल

मंगलवार को देहरादून के कांग्रेस भवन में उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी द्वारा अखिल भारतीय गुर्जर महासंघ के पदाधिकारी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख खानपुर, भाजपा नेता विनोद_चौधरी ने अपने 500 साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनका स्वागत किया ।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में मनीष कुमार, नकली प्रधान, रणवीर सिंह प्रधान, एडवोकेट संजय प्रधान, ज्ञान सिंह प्रधान, अनिल सैनी, वीरबल सिंह, सद्दाम, शकील, जाकिर, तसव्वर, आशु, अरशद अली, शमशाद अली, तसलीम, आकील, रियासत, गफ्फार, सरदार बलवन्त, सरदार ज्ञान सिंह, सरदार रहभजन सिंह सहित सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र अग्रवाल, गरिमा दसौनी, महावीर रावत जी, पुरुषोत्तम शर्मा, संग्राम सिंह पुंडीर, श्याम सिंह चौहान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले सोमवार को महेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। साथ ही भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल और आम आदमी पाटी के प्रदेश कॉर्डिनेटर व पूर्व में यूकेडी के प्रधान महासचिव रहे शीशपाल बिष्ट भी समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।