मलेथा में घर में घुसे गुलदार को आखिर पिंजरे में किया गया कैद

मलेथा में घर में घुसे गुलदार को आखिर पिंजरे में किया गया कैद

कीर्तिनगर विकासखंड के मलेथा गांव में एक घर में घुसे गुलदार को वन विभाग ने आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया है. वनकर्मियों को गुलदार को कैद करने में पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी. वहीं, सुबह गुलदार को पकड़ लिया गया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

वहीं, वन विभाग द्वारा गुलदार की उम्र 7 साल के करीब बताई जा रही है. इस मादा गुलदार ने अभी तक इस गुलदार ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया था. हालांकि, यह केवल कुत्तों और पालतू मवेशियों की तलाश में लोगों के घरों में घुस रहा था. कुछ रोज पहले सीसीटीवी में भी इस चहलकदमी कैद हुई थी.

जानकारी के मुताबिक, इस बार गुलदार मलेथा निवासी रविन्द्र बिष्ट के घर में घुस गया था. जिसे बाद पूरे गांव में सनसनी और डर का माहौल था. ऐसे में रविन्द्र बिष्ट ने वन विभाग को गुलदार के घर में घुसने की सूचना दी. जिसके बाद रातभर भर चले रेस्क्यू अभियान में आखिरकार गुलदार को सुबह पिंजरे में कैद कर लिया गया.

वहीं, इस मामले में कीर्तिनगर का अतिरिक्त प्रभार देख रहे रेंजर देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि पकड़ी गई मादा गुलदार की उम्र 7 साल के आस पास है. उन्होंने बताया की ये मादा गुलदार पालतू जानवरों की तलाश में गांव मे घुस रहा था. जिसे पकड़कर अब दूर जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।