पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश के युवा बेडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधमसिंह नगर निवासी श्री मनोज सरकार द्वारा टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने श्री मनोज सरकार को फोन पर बधाई देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सरकार ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने भी श्री मनोज सरकार को कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।