ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक गंगा में डूबे,रेस्क्यू जारी

देहरादून। नोएडा(उत्तर प्रदेश) की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया। रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के नौ सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ धोने गंगा में गया, अचानक रेत में उसका पैर फैसला और वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों को गंगा में तलाश रही है।
नोएडा की एक कंपनी के अधिकारियों का ग्रुप ऋषिकेश आया था। ग्रुप के 9 सदस्य राम झूला घाट पहुंचे।इस दौरान एक गंगा में बहने लगा। उसे बचाने उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया।मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के राम झूला में श्री दर्शन महाविद्यालय का घाट स्थित है। यहां नोएडा में एक एंड्राइड कंपनी के नौ अधिकारियों का ग्रुप घूमने के लिए आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गंगा में दो लोग डूब गए। जिस पर आपदा प्रबंधन दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में इनकी तलाश के लिए लगाया गया है।पुलिस के मुताबिक नोएडा से जब यह लोग यहां पहुंचे तो सुबह यह सभी दर्शन महाविद्यालय घाट पर गए। यहां इनमें शामिल कंपनी का सेंटर हेड राहुल (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रेमपाल सिंह पता पुलिस लाइन रोड, तैरी वाली रोड, बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) पानी में हाथ धोने के लिए उत्तरा। यहां पानी के भीतर तेज बहाव है, राहुल के खड़े होने पर पैर के नीचे रेत अचानक धंस गई और राहुल अपना संतुलन खो बैठा। वह गंगा में बहने लगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।