सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे अपनी घोषणाओं पर हुए काम की समीक्षा

सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे अपनी घोषणाओं पर हुए काम की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब अपने द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा का काम शुरू करने वाले हैं। इसकी शुरुआत वे कल से करेंगे और सबसे पहले पेयजल को लेकर की गई घोषणाओं की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक बुधवार से शुरू होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के कुमाऊं दौरे को देखते हुए अब अपूर्ण घोषणाओं की समीक्षा गुरुवार से प्रस्तावित है।

आपको बता दें कि खुद की घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर धामी बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने पूर्व में भी अपनी घोषणाओं की समीक्षा की थी। अब धामी के कार्यकाल को दो महीने होने वाले हैं और वे फिर से घोषणाओं की समीक्षा करने जा रहे हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार को पेयजल विभाग से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा से इसकी शुरुआत करेंगे। शुक्रवार को सिंचाई विभाग की समीक्षा होगी। सोमवार को शहरी विकास, इसके बाद विद्यालयी शिक्षा, पर्यटन विभाग, आवास विभाग और फिर युवा कल्याण विभाग की समीक्षा की जाएगी। इन बैठकों में फोकस इस बात पर रहेगा कि किन कारणों से ये घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। इन बैठकों में इन्हें पूरी करने में आ रही दिक्कतों के दूर करने पर विचार किया जाएगा। इन बैठकों में संबंधित विभाग के मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।