आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, 5 महीने तक 2 हजार मिलने का आदेश जारी

आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, 5 महीने तक 2 हजार मिलने का आदेश जारी

प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घोषणा की थी कि इन आशा कार्यकत्रियों को पांच माह तक दो हजार रुपये हर माह प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 368 / 2021 के क्रम में “आशा वर्कर इत्यादि को रू० 2000.00 (रू0 दो हजार) की प्रोत्साहन राशि 5 माह हेतु दी जायेगी” की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री  द्वारा  26 जुलाई, 2021 को जनपद देहरादून में की गयी इस राज्य स्तरीय घोषणा के क्रियान्वयन हेतु तत्काल अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित कर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। इस सम्बन्ध में सम्यक् विचारोपरान्त मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि माननीय मुख्यमंत्री घोषणा संख्या – 368 / 2021 की पूर्ति हेतु राज्य में कार्यरत समस्त आशा कार्यकत्रियों तथा आशा फैसिलिटेटर को रू0 2000.00 (रू0 दो हजार ) की प्रोत्साहन राशि पांच माह हेतु प्रदान किये जाने की सहमति प्रदान की जाती है।

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।