पिथौरागढ़: गुलदार ने युवक पर किया हमला तो युवक ने गुलदार को उतारा मौत के घाट

पिथौरागढ़: गुलदार ने युवक पर किया हमला तो युवक ने गुलदार को उतारा मौत के घाट

 खबर राज्य के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ से है। यहां के नैनी सैनी के रहने वाले एक युवक ने गुलदार को तब मौत के घाट उतार दिया जब गुलदार ने उस पर हमला किया। उसने अपनी आत्मरक्षा के लिए  गुलदार को मार दिया।

नैनी सैनी निवासी नरेश सिंह सौन घर से लगभग 20 मीटर दूरी पर बकरियों को चरा रहा था। इस दौरान गुलदार ने एक बकरी पर झपट्टा मारा। नरेश सिंह बकरी को बचाने गया तो गुलदार ने उस पर ही हमला कर दिया। आत्मरक्षा के लिए नरेंद्र सिंह गुलदार के साथ भिड़ गया। दोनों में गुत्थमगुत्था हुई। नरेश सिंह के हाथ में दराती थी और उसने दराती से गुलदार पर प्रहार किया। दराती के वार से गुलदार की मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीण भी घायल हो गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।