उत्तराखंड में सात सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

 

देहरादून। उत्तराखंड में सात सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सात के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। दून, नैनीताल के अलावा राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। छह को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सात को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।