कांग्रेसियों ने निकाली सिलेंडर की शवयात्रा

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा कैंट क्षेत्रांतर्गत प्रेमनगर में गैस सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के विरोध गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाली। शवयात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सिलेंडर की कीमत 392 रुपए थी, जो भाजपा के सत्ता में आने के बाद बढ़कर 900 के पार पहुंच चुकी है। उन्होनें कहा कांग्रेस के शासनकाल में गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली सी भी बढ़ोतरी होती थी तो भाजपा महिला नेता सिलेंडर पर बैठकर आंदोलन करते थे। अब भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें बढ़ी हुई गैस सिलेंडर की कीमतों को आमजन को हो रही परेशानी नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर होकर भाजपा सरकार आमजन की परेशानियों के प्रति उदासीन बनी हुई है।
कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़ेकृबड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।
इस दौरान रमेश कुमार मंगू, राजीव पुंज मीना रावत, हरेन्द्र चौधरी, मुकेश चौहान, भावन डोरा, राजू मौर्य, किशनपाल सिंह, राजकुमार यादव, साकेत लूथरा, आषीश रावत, दीपक कुमार, विष्णु, सुनील कुमार, सुमन कंडारी, वीरेंदर पोखरियाल तथा महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।