नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में पेयजल की समस्या महिला ने दिया धरना।
महिला के धरने में बैठने के बाद पंप हाउस में मौजूद कर्मचारियों के आश्वासन के बाद महिला घर वापस लौटी।
नैनीताल के अधिकार क्षेत्र में कई स्थानों पर पेयजल की किल्लत देखने को मिल रही है। पानी की आपूर्ति न होने से परेशान डीएम आवास के निकट भट्ट कॉलोनी की सरस्वती देवी के द्वारा पंप हाउस में धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठी महिला का कहना है कि बीते 15 दिनों से उनके घर में पानी नहीं आ रहा है कई बार उनके द्वारा इसकी शिकायत जल संस्थान के अधिकारियों से की लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस वजह से आज उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा है।
इसके अलावा भी तल्लीताल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पेयजल की किल्लत देखने को मिल रही है। पेय जल आपूर्ति न होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गणेश कांडपाल ने बताया क्योंकि क्षेत्र में पानी की समस्या रोजाना बनी रहती है। उनके द्वारा कई बार जल संस्थान के अधिशासी अभियंता समेत उच्च अधिकारी तक क्षेत्र में होने वाली पेयजल समस्या से अवगत कराया लेकिन क्षेत्र वासियों की समस्या का निदान नहीं हो पाया है। तल्लीताल जल संस्थान के पंप हाउस में बने शिकायत केंद्र में 1 माह के भीतर करीब 39 से अधिक शिकायत दर्ज हो चुकी है।


