नैनीताल जाने वाले ध्यान दें, अगले 3 दिन आम वाहनों के लिए भवाली-क्वारब रोड बंद

बारिश की वजह से इस बार कुमाऊं में तबाही मचाई। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है और लोग अलग थलग पड़े हैं। प्रशासन द्वारा की जगह राहत सामाग्री पहुंचाई जा रही है। भूस्खलन से कई मार्ग बंद पड़े हैं और उन्हें खोलने की कोशिशें जारी हैं। हल्द्वानी से जुड़ने वाले कई मार्गों को भले ही पुलिस ने यातायात के लिए खोला था लेकिन अभी भी बीच में बोल्डर गिर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बीच में बंद करना पड़ा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह जरूरी काम होने पर ही पहाड़ों के लिए यात्रा करें। वहीं नैनीताल पुलिस ने एक अपडेट दिया है

28/10/2021 से आगामी तीन दिवस तक भवाली क्वारब मार्ग आवश्यक सेवा को छोड़कर प्रातः 6ः00 से सांय 6ः00 बजे तक बंद रहेगा।

बड़े वाहन रानीखेत वाया रामनगर होते हुये अपने गन्तव्यं को जा सकते हैं।
हल्के वाहनों क्वारव वाया रामगढ़ वाया मुक्तेश्वर होते हुये अपने गन्तव्यं को जा सकते हैं।
हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।
खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।