कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा, संचालक द्वारा नाम लेने पर नेता नाराज

मेघ सिंह के समर्थकों ने कर दिया हंगामा
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी का कार्यक्रम संचालक द्वारा नाम नहीं लिए जाने से वह नाराज हो गए। जिसके बाद नाराज मेघ सिंह के  समर्थकों ने हंगामा कर दिया।

गोदियाल और हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद शांत हुआ मामला
इस दौरान समर्थकों ने मेघ सिंह को कंधे पर बैठाकर मंच पर बैठाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हस्तक्षेप का बाद मामला शांत हुआ।

संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई
मेघ सिंह कंडारी के समर्थकों ने कार्यक्रम संचालक और आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ नारे भी लगाए गए।

गोदावरी थापली ने भी लगाया आरोप
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मसूरी में शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है। थापली ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में कभी नहीं बुलाया जाता।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।