नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल,राज्य आंदोलनकारी भावना ने उठाई आवाज

देहरादून में रिस्पना पुल के पास नशा मुक्ति केंद्र में पिछले दिनों हुई ईशान शर्मा की मौत का मामला एक बार फिर गरमाने लगा है….इस बार इस मुद्दे को राज्य आंदोलनकारी और जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने उठाया है….भावना पांडे ने इस मामले में जल्द से जल्द और निष्पक्ष जांच की मांग की है…उन्होंने ये भी कहा कि जब तक इस मामले की स्पष्ट जांच नहीं होती और दोषियों को सजा नहीं मिलती है तो वो इस मामले को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होंगी.

आपको बता दें कि परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा दर्ज कराया है,,,,मामले में सबसे गंभीर बात ये है कि ईशान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की कोई वजह सामने नहीं आई…लेकिन ईशान के परिजनों का कहना था कि उसको मारा गया है…
ईशान शर्मा की मौत का मामला नशा मुक्ति केंद्र में हुई थी मौत भावना पांडे ने उठाया ईशान की मौत का मामला
ईशान को न्याय दिलाने के लिए आगे आई भावना जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष है भावना पांडे
मामले में निष्पक्ष जांच की मांग सड़कों पर आंदोलन की दी चेतावनी देहरादून

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।