अच्छी ख़बर :- पंचायत चुनाव के बाद नये विद्यालय भवनों में पढेंगे बच्चे

अच्छी ख़बर :- पंचायत चुनाव के बाद नये विद्यालय भवनों में पढेंगे बच्चे

अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न ब्लाकों में शिक्षा विभाग की ओर से छह विद्यालय भवनों का निर्माण किया गया। जिसमें रुकी हुई 1 करोड़ 46 हजार रुपये की धनराशि विभाग की ओर से अवमुक्त कर दी गई है।

जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तलाड़, ताकुला ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल भेटूली, भिकियासैंण के राइंका चौनलिया, सल्ट के राइंका मानिला, राइंका नैनवालपाली, राइंका क्वैराला आदि विद्यालय भवनों का कार्रदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम की ओर से निर्माण किया गया है। इन भवनों का अभी विद्यालय को हैंडओवर किया जाना है। अब शेष बची 1 करोड़ से अधिक की रकम मिलने के बाद पंचायत चुनाव के बाद भवनों को विद्यालय को हैंडओवर किया जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।