दुखद खबर: ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल राइफल के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत

उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। गढ़वाल राइफल के जवान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है । इसके बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में में सेवारत थे। वो 10 सप्ताह के प्री ड्रिल कैडर के लिए लेंसडाउन में तैनात थे। नायाब सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। अचानक शारीरिक व्यायाम के दौरान वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथियों ने आनन-फानन में सूबेदार आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उनके पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दुःखद घड़ी में भगवान इनके परिवार को कष्ट की शक्ति दे । ईश्वर दिवंगत आत्मा की अपने श्री चरणों मे स्थान दें।। विनम्र श्रद्धांजलि

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।