केएल राहुल लखनऊ और श्रेयस अय्यर बनेंगे अहमदाबाद के कप्तान, धवन और अश्विन पर एमएस धोनी की नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमें शामिल होंगी। जल्द ही होने वाले ऑक्शन को लेकर अलग-अलग अटकलें सामने आ रही हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों नई फ्रेंचाइजीज ने अपने-अपने कप्तानों पर फैसला कर लिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल को संजीव गोएनका की लखनऊ फ्रेंजाइजी ने कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। साथ ही उनके अलावा राशिद खान और इशान किशन भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा CVC कैपिटल्स की अहमदाबाद की बात करें तो इस टीम ने अपने कुछ खिलाड़ियों को चुन लिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।