दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बाद अब शक्ति कपूर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने हाल ही में कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई है, जो वैक्सीन एक की अतिरिक्त डोज है और कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए दी जा रही हैं। जिससे लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप से सुरक्षा प्रदान की जा सके।

अभिनेता ने अपने तीसरी डोज प्राप्त करने की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक स्वास्थ कर्मचारी अभिनेता को वैक्सीन लगाती हुई दिख रही हैं। अभिनेता ने इस वीडिय को बैक ग्राउंड में आलिया भट्ट और शाह रुख खान की फिल्म डियर जिंदगी के गाने लव यू जिंदगी को लगाया है।

धर्मेंद्र ने लगवाई बूस्टर डोज

बता दें कि शक्ति कपूर से पहले दिंग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को लगवाया था। वहीं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी कोरोना वैक्सीन की तीसरी बूस्टर डोज लगवा रहे हैं। वहीं वीडियो में अभिनेता बता रहे हैं कि वो बूस्टर डोज लगवा रहे हैं और सभी से बूस्टर डोज को लगवाने का आग्रह कर रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।