कप्तानी विवाद पर पूर्व पाक कप्तान सलमान बट ने राहुल द्रविड़ को सराहा, बोले- इसे कहते हैं मैन मैनेजमेंट

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने सोमवार को भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की उनके शानदार “मैन मैनेजमेंट” के लिए सराहना की और भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को उनके शानदार काम के लिए समर्थन दिया है। इससे पहले बट ने BCCI के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के उस बयान पर नाराजगी जताई थी, जिसमें उन्होंने कोहली की सफेद गेंद की कप्तानी पर स्पष्टीकरण दी थी।

कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा करके तहलका मचा दिया था कि बीसीसीआई ने उनसे टी-20 टीम की कप्तानी ना छोड़ने का अनुरोध कभी नहीं किया था। चेतन शर्मा ने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि बीसीसीआई के अधिकारियों और सिलेक्टर्स ने विराट से टी-20 की कप्तानी ना छोड़ने के लिए कहा था। उनके टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले से हर कोई हैरान था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले द्रविड़ 

हालांकि विराट को लेकर द्रविड़ ने रविवार को कहा कि विराट शानदार लीडर हैं। मैदान के अंदर हो या बाहर वो एक लीडर के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं। हम उम्मीद करेंगे कि वो आगे भी शानदार खेलेंगे। कोहली लगातार मेहनत कर रहे हैं और बड़ा स्कोर उनसे ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा था कि एक खिलाड़ी के रूप में या एक कप्तान के रूप में टेस्ट सीरीज के लिए कोहली की तैयारी को विचलित करने में कुछ भी कामयाब नहीं हुआ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।