उत्तराखंड में हादसा: पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार

विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई।

उत्तराखंड के विकासनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही राहत बचाव काम शुरू कर दिया गया है।

विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोट आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

श्रृष्टि की मौत से परिजनों का लगा सदमा
सोमवार की सुबह बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। वन विभाग के चैकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के किनारे की ओर किया। इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ के टहने से टकरा गया। जिसके चलते बस का सामने का हिस्सा व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त हो गया।

बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम नेटवाड़ निवासी श्रृष्टि चौहान पुत्री पद्मसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।