मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती हुए नवाब मलिक, 3 मार्च तक है ईडी की कस्टडी

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताते चलें कि दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें बीते बुधवार को ईडी के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया था।

हालांकि शुक्रवार को जानकारी सामने आई है कि नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। एएनआई के मुताबिक, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती किया गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उन्होंने सॉलिडस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 300 करोड़ के प्लॉट महज कुछ लाख में खरीदी। यह जमीन डी-गैंग द्वार सताए गए मुनीरा प्लम्बर की थी। ईडी का आरोप है कि इस कंपनी का मालिकाना हक नवाब मलिक के परिवार के पास है। जांच एजेंसी ने यह भी कहा है कि इसका नियंत्रण हसीना पारकर सहित डी-गैंग के सदस्यों के पास भी था।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

क्या प्रेग्नेंसी किट के अलावा चीनी से भी किया जा सकता है प्रेग्नेंसी टेस्ट? जानें वायरल खबर की हकीकत

Next post

उत्तराखंड में हादसा: पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार