उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच सौंपेगा ज्ञापन

राजधानी दिल्ली में रविवार को उत्तराखंड की लोक कला, भाषा और साहित्य से जुड़ा मंच सजेगा। उत्तराखंडी महाकुंभ नामक इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच ने किया है। इस मंच के संरक्षक डॉक्टर विनोद बछेती ने बताया कि इस दौरान गढ़वाली, कुमाउनी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए केंद्र सरकार को दूसरी बार ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस महाकुंभ का मकसद उत्तराखंडी संस्कृति, साहित्य और लोककला से रूबरू कराना है। यह महाकुंभ दोपहर एक बजे से डीडीए मैदान, रास विहार, विनोद नगर, मंडावली मेट्रो स्टेशन पर शुरू होगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पड़ताल : आखिर पहाड़ में क्यों हांफा मतदान, हुक्मरानों और नीति नियंताओं को दिखा रहा आईना

Next post

Home Exams: निदेशालय के आदेश से पहले ही सीईओ ने घोषित कर दी तिथि, छपवा दिए प्रश्नपत्र, जानिए अब कब होंगी परीक्षाएं