Indian Smartphone Company: 15,000 रुपये से कम कीमत में पांच घेरलू कंपनियों के स्मार्टफोन
पहले चाइनीज कंपनियों के फोन भारतीय बाजार में काफी संख्या में लॉन्च हो रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से इसमें काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। माइक्रोमैक्स और लावा जैसी घरेलू कंपनियों ने मोर्चा संभाल लिया है। पिछले साल पहली बार लावा ने लावा अग्नि 5जी फोन लॉन्च किया जो कि किसी भारतीय कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला पहला 5जी फोन था। माइक्रोमैक्स ने अभी 5जी में एंट्री तो नहीं की लेकिन बजट मार्केट में कंपनी के कई सारे 4जी फोन मौजूद हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको घरेलू कंपनियों के ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 15,000 रुपये से कम हैं।
Micromax In 2b
Micromax In 2b की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। Micromax In 2b में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। फोन में Unisoc T610 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 6 जीबी तक रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल है। कैमरे के साथ नाइट, पोट्रेट, ब्यूटी, मोशन फोटो जैसे मोड्स हैं। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Micromax IN 1
Share this content:


