Uttarakhand Election 2022 : हरीश के पिटारे से अभी खत्म नहीं हुई घोषणाएं, पढ़िए पूर्व सीएम की तीन प्रमुख घोषणाएं
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाल ही में एक बयान दिया कि मुख्यमंत्री बनूंगा नहीं तो घर बैठ जाऊंगा। फिलहाल चुनाव खत्म होने के बाद भी जिस तरह से हरीश रावत रोज नई घोषणाएं कर रहे हैं, उससे उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर वे उत्साहित और आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पिटारे से नित्य नई घोषणाओं के निकलने का क्रम जारी है। अब उन्होंने तीन प्रमुख घोषणाएं की हैं। साथ ही भरोसा दिलाया है कि सरकार बनने पर इस घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
मांगलिक गीत गाने वाली महिलाओं को 18 सौ रुपये पेंशन देंगे
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। अपने फेसबुक पेज पर इसका जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि कई लोग उनसे पूछ रहे हैं कि आप 10 मार्च तक कैसे अपना दिन बिताएंगे।


