मनिका बत्रा और अर्चना कामथ ने जीता कांस्य, भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में मिली हार

मनिका बत्रा और अर्चना कामथ की भारतीय जोड़ी ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर 2022 के महिला युगल स्पर्धा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। बत्रा और कामथ की दूसरी वरीय जोड़ी को बुधवार को सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे की जोड़ी के हाथों 8-11, 6-11, 7-11 से हार की सामना करना पड़ा।

मनिका बत्रा और अर्चना कामथ की भारतीय जोड़ी ने डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर 2022 के महिला युगल स्पर्धा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। बत्रा और कामथ की दूसरी वरीय जोड़ी को बुधवार को सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे की जोड़ी के हाथों 8-11, 6-11, 7-11 से हार की सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी से फाइनल में पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. सेमीफाइनल में हालांकि दोनों ने अपनी प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर दी लेकिन ली यू जून और चेंग इ चींग से पार नहीं पा सकीं।

भारतीय जोड़ी ने हालांकि इससे पहले क्वॉर्टरफाइनल में हांगकांग की खिलाड़ियों को 3-1 से हराकर उलटफेर किया था। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज मनिका और अर्चना ने टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता को आसानी से हरा दिया था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।