समाप्ति की कगार पर कोरोना: भारत में बीते 24 घंटों में केवल 6.9 हजार मामले, 180 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 6,915 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 180 लोगों की मौत हो गई।
- कुल मामले: 4,29,31,045
- सक्रिय मामले: 92,472
- कुल रिकवरी: 4,23,24,550
- कुल मौतें: 5,14,023
- कुल वैक्सीनेशन: 1,77,70,25,914
कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177 करोड़ के पार
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शनिवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में अब तक टीके की कुल 177 करोड़(1,77,70,25,914) से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।
अब तक कुल 76 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,01,647 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76,83,82,993 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Share this content:


