Mahashivratri 2022: वे एक्टर्स जो शिव के किरदार से हुए महादेव के रोल में फूंक दी थी जान

देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की आराधना,तपस्या और श्रद्धा का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव पर टीवी पर कई शोज भी बन चुके हैं। महाशिवरात्रि 2022 (Mahashivratri 2022) पर याद करते हैं उन कलाकारों को जिन्होंने भगवान शिव का रोल शानदार तरीके से अदा किया है

90 के दशक में समर जय सिंह ‘ओम नम: शिवाय’ में महाकाल बनकर छा गए थे। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे। हालांकि समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें ‘सम्राट अशोक’,  ‘मृत्युंजय’, ‘रामायण’ और ‘महाराजा रंजीत सिंह’ शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का निभाया किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा और आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं।

मोहित रैना शो ‘देवों के देव महादेव’ में शिव के रूप में देख चुके थे। मोहित हिंदी फिल्मों के लिए काम कर रहे हैं। इस टीवी शो में सोनारिका भदौरिया ने मां पार्वती और मौनी रॉय ने देवी सती का रोल अदा किया था।

अरुण गोविल को भगवान राम का रोल प्ले करने के लिए भी अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म ‘शिव महिमा’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था। शांतिलाल सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शिव महिमा’ साल 1992 में आई थी।

टीवी एक्टर यशोधन राणा सीरियल ‘ओम नम: शिवाय’ में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आए थे। इस शो में पार्वती की भूमिका में नजर आईं गायत्री शास्त्री के साथ ही बाद में वह शादी के बंधन में बंध गए।

रामायण’ में हनुमान के किरदार में हमेशा छाए रहे अभिनेता दारा सिंह भी भगवान शिव  का किरदार निभा चुके हैं। साल 1974 में आई फिल्म ‘हर-हर महादेव’ में दारा सिंह ने भगवान शिव का रोल निभाया था।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।