IPL 2022: शीर्ष चार में पहुंचा पंजाब, इन तीन टीमों का नहीं खुला खाता, 11 मैचों के बाद जानें अंक तालिका का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो नई टीमों के जुड़ने से लीग का रोमांच अपने चरम पर है। सभी टीमों के बीच यहां जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है और इस दौरान इसमें कई करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो नई टीमों के जुड़ने से लीग का रोमांच अपने चरम पर है। सभी टीमों के बीच यहां जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है और इस दौरान इसमें कई करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं। रविवार को भी पंजाब और चेन्नई के बीच एक अच्छा मुकाबला खेला गया जिसमें मयंक अग्रवाल की टीम ने बाजी मारी। इस मैच के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पंजाब किंग्स अब तीन में दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि चेन्नई अपने शुरू के तीनों मैच हारकर नौवें स्थान पर खिसक गई है।

राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच अच्छे रन रेट से जीतकर शीर्ष पर काबिज है। कोलकाता नाइट राइडर्स तीन में से दो मैच जीतकर चार अंकों और बेहतर रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। तीसरे नंबर पर लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस है जो अपने दोनों मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है। इसके बाद पंजाब की टीम भी तीन में दो मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इन सबके बाद दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दो में से एक मैच जीतकर क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें पायगान पर है।

टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस, चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद, इन तीनोें टीमों का खाता नहीं खुला है और ये क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर बनी हुई हैं। इसमें सनराइजर्स ने अभी तक सिर्फ एक मैच खेले हैं, मुंबई ने दो और चेन्नई ने तीन मैच खेले हैं।

टीम मैच खेले जीत हार अंक  नेट रन रेट
राजस्थाम रॉयल्स 2 2 0 4 2.1
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 2 1 4 0.843
गुजरात टाइटंस 2 2 0 4 0.495
पंजाब किंग्स 3 2 1 4 0.238
दिल्ली कैपिटल्स 2 1 1 2 0.065
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 2 -0.011
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 1 1 2 -0.048
मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 -1.029
चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 -1.251
सनराइजर्स हैदराबाद 1 0 1 0 -3.05

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

122 सालों बाद मार्च में क्यों पड़ी इतनी गर्मी और हिल स्टेशन्स पर क्या पड़ेगा इसका असर? जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Next post

डायबिटीज की परेशानियों से निजात दिलाएगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, आज ही अपनाएं