Realme 9 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, 108 मेगापिक्ल कैमरे के साथ लॉन्च होगा फोन

Realme 9 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें सैमसंग का ISOCELL HM6 सेंसर होगा। यह लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में दो अन्य लेंस होंगे जिनमें एक मैक्रो होगा और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल होगा जिसकी फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री होगा।

रियलमी इंडिया ने अपने नए फोन Realme 9 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Realme 9 की लॉन्चिंग भारत में सात अप्रैल को होगी। लॉन्चिंग इवेंट को रियलमी के सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12.30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर Realme 9 की माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है। लॉन्चिंग से पहले Realme 9 की डिजाइन और कुच फीचर्स सामने आए हैं।

रियलमी के मुताबिक Realme 9 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें सैमसंग का ISOCELL HM6 सेंसर होगा। यह लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में दो अन्य लेंस होंगे जिनमें एक मैक्रो होगा और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल होगा जिसकी फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री होगा।

Realme 9 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसकी डिस्प्ले के साथ 1000 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसके साथ हार्ट रेट चेक करने का भी विकल्प होगा।  Realme 9 को तीन कलर में पेश किया जाएगा जिनमें सनबर्स्ट गोल्ड, स्टारगेज व्हाइट और मेटिओर ब्लैक शामिल हैं। फोन का वजन 178 ग्राम होगा।

सैमसंग ISOCELL HM6 इमेज सेंसर के खासियतें
यह सेंसर नोनापिक्सल प्लस टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि 3Sum-3Avg का अपग्रेडेड वर्जन है। नोना टेक्नोलॉजी में 9Sum पिक्सल के कारण कैमरे को मिलने वाली लाइट ओवरऑल 123% अधिक है। ISOCELL HM6 सेंसर के साथ रियलमी 9 सीरीज के कैमरे के साथ बेहतर लाइटिंग, बेहतर लो लाइट फोटोग्राफी और बेहतर कलर करेक्शन मिलेगा। इस लेंस के साथ अल्ट्रा जूम भी मिलेगा जिसकी मदद से जूम के बाद भी बेहतर तस्वीरें क्लिक की जा सकेंगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।