Ukraine Russia War Live: यूक्रेन में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत, मैरियूपोल में फंसे डेढ़ लाख लोग
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 40वां दिन है। रूस ने अब यूक्रेन के डोनाबास में अपनी फौज को केंद्रित करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस यहां पर लगातार हमले कर रहा है, जिस कारण यहां काफी नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन की ओर से भी हमलों का जवाब दिया जा रहा है।
यूक्रेन के बूचा में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार सामने आया है। यूक्रेन का दावा है कि रूसी सैनिकों ने यहां 300 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है।


