अभिभावकों ने लगाया वार्डन पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप

गदरपुर। राजकीय बालिका छात्रावास की वार्डन पर अभिभावकों ने छात्राओं के साथ अभद्रता और समय पर खाना न देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को सकैनिया रोड स्थित राजकीय बालिका छात्रावास में रहने वाली कुछ छात्राओं के अभिभावक थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह से मिले। उनका आरोप था कि हॉस्टल की वार्डन छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। उन्हें समय पर खाना नहीं दिया जाता और ताने मारे जाते हैं। यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का बीमार होने पर समय पर इलाज भी नहीं कराया जाता है। अभिभावकों ने वार्डन के स्थानांतरण की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने अभिभावकों से कहा कि इस संबंध में उन्हें शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराना चाहिए। इस संबंध में जब छात्रावास की वार्डन से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद था। इस मामले उप शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के आरोप गंभीर हैं, जिसकी जांच कराई जाएगी। इस दौरान सुमन कौर, सुंदरी देवी, उर्मिला, जगदीश कुमार, मिन्दर पाल आदि अभिभावक मौजूद थे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 20 मई को रद्द रहेंगी चार ट्रेनें, छह केवल हरिद्वार तक जाएंगी, ये रहेगा शेड्यूल

Next post

Long Covid Study: दो साल तक बनी रह सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, वैज्ञानिकों ने ऐसे लोगों में पाया अधिक खतरा