नया शिक्षा सत्र: अब छात्रों को पढ़ाए जाएंगे 75 विषय, वेद, ज्योतिष और वैदिक गणित शामिल, पढ़ें कैसा होगा पाठ्यक्रम

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एनके जोशी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।पाठ्यक्रम के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाए जाने के बाद नए शिक्षा सत्र से इसे महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा।

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं को 45 के स्थान पर 75 विषय पढ़ाए जाएंगे। यह कहना है उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का। उन्होंने कहा कि वेद, ज्योषित और वैदिक गणित को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एनके जोशी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी की ओर से पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए शिक्षाविदों से राय लिए जाने के बाद पाठ्यक्रम तैयार किया जा चुका है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रम तय करने की स्वायत्ता है। पाठ्यक्रम के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाए जाने के बाद नए शिक्षा सत्र से इसे महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा।  वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में शिक्षकों एवं अधिकारियों की पदोन्नति के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ मामलों में शिक्षकों एवं अधिकारियों की सीआर न आने की वजह से इसमें देरी हुई है। अधिकारियों को कहा गया है कि शिक्षक से लेकर अधिकारी स्तर तक जल्द पदोन्नति की जाए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।