CSK vs SRH: धोनी की कप्तानी में जीती चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया, ऋतुराज-कॉन्वे के बाद छाए मुकेश
आईपीएल 2022 का 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन की जीत हासिल की। चेन्नई ने जीत के साथ ही हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया।
आईपीएल 2022 का 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन की जीत हासिल की। चेन्नई ने जीत के साथ ही हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी ले लिया। हैदराबाद ने उसे इस सीजन की पहली भिड़ंत में आठ विकेट से हराया था। धोनी की कप्तानी में यह चेन्नई की इस सीजन की पहली और कुल तीसरी जीत रही।


