OnePlus 10 Pro 5G कैमरा रिव्यू
OnePlus 10 Pro को भारत में 66,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है, वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 71,999 रुपये रखी गई है।
वनप्लस के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसके साथ OIS का सपोर्ट है।
कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus 10 Pro 5G के लिए भी कंपनी ने Hasselblad के साथ साझेदारी की है और तीनों कैमरे के साथ इसका सपोर्ट है। कैमरे के साथ ‘Hasselblad Camera for Mobile’ कलर साइंस सेकेंड जेनरेशन का इस्तेमाल हुआ है।
Share this content:


