केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट, सीएम धामी ने किया स्‍वागत, मसूरी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  सोमवार को मसूरी के दौरे पर रहेंगे। इसके लिए वह सुबह करीब दस बजे देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्‍वागत किया। जिसके कुछ देर बाद राजनाथ सिंह मसूरी के लिए रवाना हो गए।

रक्षा मंत्री के भ्रमण को लेकर यातायात प्लान जारी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मसूरी भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने सोमवार को मसूरी में यातायात प्लान जारी किया है। वीआईपी कार्यक्रम के दौरान जेपी बैंड से किंग्रेग तिराहे से लाइब्रेरी चौक से एलबीएस अकादमी की ओर जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के लिए सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर 12 से एक बजे तक आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने मसूरी आने वाले सैलानियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए दिए गए समय में उपरोक्त मार्गों के प्रयोग से बचें।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।