इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टेस्ट टीम, ब्रेक के बाद तरोताजा नजर आए विराट कोहली
विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उन्हें आराम दिया गया था। इस दौरान कोहली और रोहित अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश गए थे।
कोहली नवंबर 2019 के बाद से पेशेवर क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। आईपीएल के दौरान भी उनका फॉर्म खराब था। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें आराम देने के लिए कहा था। बीसीसीआई ने कोहली को आराम भी दिया। अब विराट पहले से ज्यादा तरोताजा नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि इंग्लैंड में उनके बल्ले से शतक निकलेगा।
Share this content:


