छात्र-छात्राओं को सर्वागिण विकास ही विद्यालय की प्राथमिकता

पिथौरागढ़: द एशियन एकेडमी में इस सत्र की पहली शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के हित को लेकर चर्चा हुई। सोमवार को विद्यालय के संस्थापक स्वामी वीरेंद्रानंद की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सर्वागिण विकास ही विद्यालय की प्राथमिकता रहा है। विद्यालय अपने इस उद्देश्य को धरातल में साकार करने में कामयाब भी रहा है। विद्यालय छात्र-छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक सोच पैदा कर उन्हें रुचिकर शिक्षा उपलब्ध कराता है। इसका ही नतीजा है कि यहां के कई छात्र-छात्राएं देश के विभिन्न राज्यों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने अभिभावकों को नई शिक्षा पद्धति के अनुसार बच्चों के मूल्यांकन के तरीके को भी विस्तार से समझाया। साथ ही आगामी 19 जून से होने जा रहे तीन दिवसीय योग महोत्सव के बारे भी जानकारी दी। यहां प्रधानाचार्य यशोदा पाठक, प्रधानाचार्य एमएस बोरा, उप प्रधानाचार्य मयंक चंद, समन्वयक निर्मला कापड़ी, शिवांगी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।