ममता सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, करीबी के घर से ईडी ने बरामद किए थे 20 करोड़ रुपये

ईडी ने की टीम ने शुक्रवार से ही बंगाल सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से पूछताछ शुरू कर दी थी। अब उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रह चुके पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में अरेस्ट किया गया है। एक दिन पहले ही उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी थी। इस छापे में करीब 20 करोड़ रुपये मिलने का दावा हुआ था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।