शतरंज ओलंपियाड शुरू होने में 4 दिन बाकी, परीक्षण प्रतियोगिता 1414 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
शतरंज ओलंपियाड का 44वां टूर्नामेंट शुरू होने में अब जब सिर्फ चार दिन बचे हैं तब तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को चेन्नई में परीक्षण प्रतियोगिता का
विस्तार
शतरंज ओलंपियाड का 44वां टूर्नामेंट शुरू होने में अब जब सिर्फ चार दिन बचे हैं तब तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को चेन्नई में परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले शहर में रविवार को ओलंपियाड की विशेष दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें कई हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
एमए सुब्रमण्यम, टीएम अनबरासन और पीके शेखर बाबू जैसे राज्य मंत्री भी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद थे। विभिन्न आयु वर्ग में हुई शतरंजशतरंजमें एक हजार 414 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने दावा किया कि 1414 खिलाड़ियों के साथ परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन करके नोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने का प्रयास किया गया।
Share this content:




